Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलवंत सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलवंत सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को उनके सिद्ध विहार, लोअर नत्थनपुर स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
स्व0 बलवंत सिंह 1962 के भारत-चीन युद्ध में 06 माह युद्ध बंदी रहे थे। समाजसेवी रहे बलवंत सिंह वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह बिष्ट के पिता हैं।