Breaking News
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
  • माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
  • सीएम धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।

श्रीनगर में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डॉ धन सिंह के लिये मांगे वोट

श्रीनगर/देहरादून, न्यूज़ आई। भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्रीनगर और कर्णप्रयाग में ट्रेन आ रही है, यह चमत्कार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर वाले जनता के सेवक नहीं हो सकते, यह बात हरीश रावत भी स्वीकार कर चुके हैं उन्होंने खुद कहा कि कांग्रेस में कई मगरमच्छ हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्रीनगर में भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के समर्थक में जनसम्पर्क किया। शिवराज सिंह ने सबसे पहले श्रीनगर बाजार में हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गोला बाजार, वीर चंद्र सिंह गढवाली मार्ग, गणेश बाजार, काला रोड़, अपर बाजार में दुकानदारों और लोगों से डॉ धन सिंह रावत के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका का भव्य स्वागत किया। वहीं बद्रीनाथ रोड़ स्थिति एक वेडिंग पॉइंट में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि उत्तराखंड का विकास अगर कोई कर सकता है तो वह भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि क्या कभी कोई सोच सकता था कि श्रीनगर और कर्णप्रयाग में ट्रेन आयेगी लेकिन यह चमत्कार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऑल वेदर रोड़ से चार धामों को जोड़ने का काम किया। गांव को सड़कों से जोड़ा, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया। शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा श्रीनगर में कोई कसर मत छोड़ना, समय कम है और हमें डॉ धन सिंह रावत को जिताने के लिये परिश्रम की पराकाष्ठा को लांघना है। उन्होंने कहा धन सिंह रावत तपे-तपाये नेता हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि  हेलीकॉप्टर वाले जनता के सेवक नहीं हो सकते, यह बात हरीश रावत भी स्वीकार कर चुके हैं उन्होंने खुद कहा कि कांग्रेस में कई मगरमच्छ हैं। चौहान ने कहा कि उनके पास धन हो सकता है लेकिन धन सिंह के जैसा जनता के प्रति समर्पण नहीं। उन्होंने कहा डॉ रावत जनता के बीच जी-जान से जुटे हैं उन्हें भारी मतों से विजय बनाना है। वहीं उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से मामा आया है मामा का रिश्ता दिल का होता है। शिवराज चौहान ने कहा कि जिस कोरोना वैक्सीन को कांग्रेस वाले मोदी की वैक्सीन बता कर विरोध कर रहे थे उसी वैक्सीन को कांग्रेसियों ने चुपके से लगाया, उन्होंने कहा कि वैक्सीन की डोज लगाने से देशभर में कोरोना की तीसरी लहर का कोई असर नहीं हुआ। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों के लिए चार धाम सिर्फ सोनिया, राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास कांग्रेस और आप कभी नही कर सकती। राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के लिये राहु और केतु है, इसलिये उत्तराखंड को विकास के पथ पर सिर्फ भाजपा ही ले जा सकती है।