Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सीएम ने 180 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स के वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को बीजापुर अतिथि गृह में प्रदेश के चिकित्सालयों के उपयोग हेतु हंस फाउण्डेशन द्वारा उपलब्ध कराये गये 180 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि कोरोना की महामारी का सामना करने के लिये सभी का सहयोग मिल रहा है। तथा सभी के सहयोग से हम इस महामारी को रोकने में अवश्य सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में आक्सीजन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा उपलब्ध कराये गये 180 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स से भी पीडितो की बड़ी मदद होगी। इन कंसेंट्रेटर्स को उन पर्वतीय जिलों को भेजा जाएगा जहां इनकी आवश्यकता है। उन्होंने हंस फाउण्डेशन द्वारा प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में सहयोग हेतु किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन के विकास एवं योगेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।