Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई UJVNL की बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई: सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में यूजेवीएनएल द्वारा निर्माण, स्वामित्व और संचालन (BOO) के आधार पर 22 मेगावाट एवं 16 मेगावाट बगास आधारित सह-उत्पादन विद्युत परियोजना तथा बाजपुर और नादेही चीनी मिलों के समीपवर्ती आधुनिकरण के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऊर्जा विभाग, वित्त विभाग, गन्ना एवं चीनी मिल विभाग द्वारा इस परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण कर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गन्ना एवं चीनी मिल विभाग को निर्देश दिए कि चीनी मिलों को आधुनिकीकरण एवं पुनर्जीवित करने के लिए बेहतर विकल्प की तलाश करें। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने गन्ना विभाग को यह भी निर्देश दिए कि बगास आधारित ऊर्जा उत्पादन सम्बन्धी एक अलग से प्रस्ताव तैयार कर शासन को जल्द से जल्द भेजा जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार श्री शत्रुघ्न सिंह, विशेष कार्यधिकारी श्री जे. सुंदरियाल, सचिव ऊर्जा श्रीमती राधिका झा, सचिव वित्त श्रीमती सौजन्या, व प्रभारी सचिव ऊर्जा डॉ. नीरज ख़ैरवाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।