Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

यूपी जनसंख्या नियंत्रण काननू लागू करने वाला पहला राज्य बनने जा रहाः साक्षी महाराज

ऋषिकेश, न्यूज़ आई। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण काननू लागू करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। साक्षी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में सबसे बड़ा कदम बढ़ाया है। अब केंद्र सरकार को भविष्य के खतरे को देखते हुए जल्द से जल्द कानून बनाना चाहिए।
पत्रकारों से बात करते हुए उतर प्रदेश के उन्नाव क्षेत्र से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश में अब हम दो हमारे दो नहीं, बल्कि सबके दो की बात होगी। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट और सांसद पहले ही चिंता व्यक्त कर चुके हैं। 145 सांसदों ने तो जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण काननू लागू करने का निर्णय लेकर सराहनीय पहल की है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी राष्ट्र हित में कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा अगर ऐसा न हुआ तो भविष्य में जनसंख्या विस्फोट से घातक परिणाम सामने आ सकते हैैं। देश हित में सभी दलों को जनसंख्या नियंत्रण कानून और समान नागरिक संहिता का समर्थन करना चाहिए। भाजपा सांसद साक्षी महराज ने कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा के विजयी रथ को रोक पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि पहले भी कांग्रेस सपा और बसपा को एकजुट होने के बाद भी चुनावों में मुंह की खा चुके हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि 2022 में उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ और 2024 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल फिर से एक हो जाए तब भी भाजपा की जीत पक्की है। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ने के लिए अवसर की तलाश में रहते हैं।