Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

सीएम ने दुर्घटना में मारे गए सैनिकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की

देहरादून, न्यूज़ आई। सिक्किम में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसा गंगटोक-नाथुला मार्ग पर हुआ। इन सैन्यकर्मियों में दो मृतक क्रमशः रामनगर और रानीखेत के बताए जा रहे हैं।
सैन्यकर्मियों की मौत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी संवेदना और दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के ट्रक में कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों के घायल होने के साथ ही तीन जवानों के दिवंगत होने की खबर अत्यंत दुःखद है। भगवान से पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की कामना करता हूं।