Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के दौरे पर

देहरादून,न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शनिवार को वह 11.45 बजे प्रधानमंत्री से भेंट करेंगे। दोपहर एक बजे वह राष्ट्रपति से भेंट करेंगे। तीन बजे उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शाम पांच बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट होगी।
मुख्यमंत्री शाम 5.20 बजे भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, शाम छह बजे नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह से भेंट करेंगे। उनका अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री धामी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की एक टीम भी गई है। मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू के अलावा कुछ अन्य अधिकारी उनके साथ हैं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मंत्रालयों से संबंधित मसलों की पैरवी करेंगे।