Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का दूध 2 रुपये लीटर हुआ महंगा

नई दिल्ली: अब मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. ये नया रेट कल से लागू होगा. इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2019 में आखिरी बार दूध की कीमतें बढ़ाई थीं. मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है. इससे पहले अमूल कंपनी ने 1 जुलाई से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.
अब मदर डेयरी के एक लीटर टोकन मिल्क की कीमत 42 रुपये से बढ़कर 44 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. वहीं फुल क्रीम मिल्क 55 रुपये से बढ़कर 57 रुपये प्रति लीटर हो गया है. 47 रुपये लीटर मिलने वाला काउ मिल्क 49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.