Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सीडीओ के साथ की बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु ने बुधवार को सभी जनपदों से सीडीओ के साथ बैठक की। मुख्य विकास अधिकारियों ने अपने एक्सपीरियंस और सुझाव शेयर किए। मुख्य सचिव ने कहा कि पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ रिफॉर्म्स पर फोकस किया जाना चाहिए। काम करते हुए उत्साह में कमी नहीं लानी चाहिए। कोई भी काम आपके लिए छोटा हो सकता है, पर उस जरूरतमंद के बारे में सोचिए जिसकी एक छोटी सी सहायता से उसका जीवन बदल जायेगा।
मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों से अपनी सेवा के दौरान के अनुभव एवं सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकें लगातार आयोजित की जानी चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान बनाते समय सभी संबंधित विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य के साथ प्लान तैयार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाई जानी चाहिए, ताकि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ अर्जित किया जा सके। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार भी उपस्थित थीं।