Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

मुख्यमंत्री से मिले पीपीएस एसोसिएशन के सदस्य

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पी.पी.एस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की उन्होंने मुख्यमंत्री से केडर रिव्यू किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन एसोसिएशन के सदस्यों को दिया।
इस अवसर पर पी.पी.एस एसोसिएशन की अध्यक्ष, एडिशनल एस.पी श्रीमती रेणु लोहनी, एस.पी. सिटी सुश्री सरिता डोभाल, एस.पी देहात श्री प्रकाश आर्य, एडिशनल एस.पी श्री चन्द्रमोहन सिंह, श्री स्वतंत्र कुमार, श्री जे. आर. जोशी, श्री हरवंश सिंह, श्री स्वप्न किशोर, श्री उत्तम सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।