Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

सीएम धामी ने अधिकारीयों, कर्मचारियों को 24 घंटे फोन चालू रखने के दिये सख़्त निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन 24 घंटे खुले रखने को कहा है, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके।
मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार जनपद में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की है। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क करने के साथ जरूरी संसाधन जुटाने को कहा गया है। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर स्थिति को संभालें और सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करें। इसके अलावा आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के तहत कार्यरत सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।