Breaking News
  • यात्रा मार्ग पर बड़े स्तर पर सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था
  • पूरे प्रदेश में लागू होगी “मनी बैक” प्लास्टिक योजना
  • सीएम धामी के सख्त निर्देश—कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल
  • गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री धामी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में किया प्रवेश

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में मुख्यमंत्री ने गौ माता से आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत, श्री गणेश जोशी, श्री यतीश्वरानंद, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा,विधायक श्री हरबंस कपूर, श्री सौरभ बहुगुणा,श्री मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, श्री खजानदास, श्री शक्तिलाल शाह मौजूद थे।