Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

दो दिवसीय दौरे पर उतराखंड पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का जगह-जगह हुआ स्वागत

देहरादून, न्यूज़ आई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जॉलीग्रांट पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्री नड्डा इंडिगो की फ्लाइट से 10:15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। वही एयरपोर्ट के बाहर पहले से मौजूद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
उसके बाद नड्डा हरिद्वार के लिए रवाना हुए। जॉलीग्रांट, माजरी फन वैली, नेपाली फार्म व रायवाला सहित कई स्थानों पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, दर्जा धारी बृज भूषण गैरोला, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत आदि ने नड्डा का जोरदार स्वागत किया। वही एयरपोर्ट पर महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट,मेयर सुनील उनियाल इतवार सिंह रमोला, अशोक राज पंवार सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारी बारिश के बावजूद माजरीग्रांट फन वैली में मंडल अध्यक्ष राज प्रधान, युवा नेता भारत मनचंदा युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए दिखाई दिए। वहीं, श्यामपुर में नेपाली फॉर्म पर और रायवाला में भी कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम मौजूद रहा।