Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने किया रविन्द्र कुमार सैनी के अंग्रेजी काव्य संग्रह का विमोचन

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में रविन्द्र कुमार सैनी के अंग्रेजी काव्य संग्रह “My Unrestrained Emotions” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरूराम राय इण्टर कॉलेज सहसपुर में प्रधानाचार्य का दायित्व निभाने वाले रविन्द्र कुमार सैनी ने छात्रों की शिक्षा व्यवस्था का दायित्व निभाने के साथ ही अपनी लेखनी के माध्यम से अनेक प्रेरणादायी पुस्तकों का लेखन कर समाज को नई देने का प्रयास किया है। उन्होंने सैनी की लेखन शैली की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक भौतिकता के इस दौर में मनुष्य को जीवन के सच्चे अर्थ एवं उद्देश्यों से परिचित कराने में मददगार होगी, साथ ही मनुष्य को आध्यात्म एवं दार्शनिकता से जोड़ने में भी सफल होगी। उन्होने क्षेत्रीय भाषाओं में भी इस प्रकार की पहल की जरूरत बतायी।
काव्य संग्रह लेखक की रविन्द्र कुमार सैनी द्वारा पुस्तक के बारे में जानकारी देने के साथ ही मुख्यमंत्री का भी आभार जताया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।