Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अनेक कक्षों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाय। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली की कोई परेशानी तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री अभिषेक रोहिला एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।