Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

भारत ने इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर रचा इतिहास

लंदन: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में 157 रनों से मात दी है. लंदन के ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मैच को भारत के गेंदबाजों ने जिताया है. इसी के साथ टेस्ट सीरीज में अब भारत के पास 2-1 की बढ़त हो गई है. मैच के आखिरी दो दिन तेज गेंदबाजों को मदद नहीं मिल रही थी लेकिन जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर ने आपस में सात विकेट चटका कर इंग्लैंड की दूसरी पारी को 210 रन पर समेट दिया.
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे निकल गया है. इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा. जिसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को धूल चटाई. हालांकि तीसरे ही टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए मैच एकतरफा अंदाज में जीता. उसके बाद चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ने जोरदार प्रदर्शन कर मैच अपने नाम कर लिया.