Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सीएम ने श्रीमती सूरज कुँवर शाह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल स्व. महाराजा मानवेंद्र शाह जी की पत्नी श्रीमती सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने मुनिकीरेती घाट, ऋषिकेश, टिहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, सांसद श्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक श्री खजान दास सहित अन्य महानुभावों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।