Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज़ों का रहा दबदबा

सेंचूरियन। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज़ों का बोलबाला रहा. केएल राहुल जहां 248 गेंदो में 122 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं मयंक अग्रवाल ने 123 गेंदो में 9 चौकों की मदद से 60 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 94 गेंदो में चार चौकों की मदद से 35 रनों की पारी खेली. वहीं अजिंक्य रहाणे 81 गेंदो का सामना कर 40 रनों पर नाबाद हैं. राहुल 122 रन बनाकर नाबाद हैं, इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 3 विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। केएल राहुल ने विदेशी धरती पर अपना छठा शतक जड़ा. वहीं दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया. दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले राहुल दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं. इससे पहले 2007 में वसीम जाफर ने अफ्रीकी सरज़मीं पर शतक लगाया था