Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

बड़ी खबर : उत्तराखंड बीजेपी ने 59 सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, जानिए-कहां से कौन लड़ेगा चुनाव?

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 59 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से उम्मीदवार होंगे, जबकि मदन कौशिक हरिद्वार से और पुरोला से दुर्गेस्वर लाल और यमनोत्री से केदार सिंह रावत को उम्मीदवार घोषित किया गया है. पुष्कर सिंह धामी- खटीमा से उम्मीदवार होंगे, जबकि मदन कौशिक हरिद्वार से और पुरोला से दुर्गेस्वर लाल और यमनोत्री से केदार सिंह रावत को उम्मीदवार घोषित किया गया है

जानिए-कहां से कौन लड़ेगा चुनाव?

मदन कौशिक- हरिद्वार, पौड़ी- राजकुमार पोरी, श्रीनगर- धन सिंह रावत, चौबट्टाखाल- सतपाल महाराज, लैंसडौन- दिलीप सिंह रावत, दुर्गेश्श्वर लाल- पुरोला, केदार सिंह रावत- यमुनोत्री, गंगोत्री- सुरेश चौहान, बदरीनाथ- महेंद्र भट्ट, थराली- भोपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग- अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग- भरत सिंह चौधरी, घनसाली- शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग- विनोद कंडारी, नरेंद्र नगर- सुबोध उनियाल, प्रतापनगर- विजय सिंह पंवार, धनोल्टी- प्रीतम सिंह पंवार, चकराता- रामशरण नौटियाल, सहसपुर- सहदेव सिंह पुंडी, धर्मपुर- विनोद चमोली, रायपुर- उमेश शर्मा काऊ, राजपुर रोड- खजान दास, देहरादून कैंट- सविता कपूर, मसूरी- गणेश जोशी, ऋषिकेश- प्रेमचंद्र अग्रवाल, रुड़की- प्रदीप बत्रा, खानपुर- कुंवर रानी देवयानी, मंगलौर- दिनेश कुमार
लक्सर- संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण- स्वामी यतीश्वरानंद, यमकेश्वर- रेनु बिष्ट, धारचूला- धन सिंह धामी, डीडीहाट- बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ- चंद्रा पंत, गंगोलीहाट- टम्टा, कपकोट- सुरेश गड़िया, बागेश्वर- चंद्र राम, द्वाराहाट- अनिल साही, सल्ट- महेश जीना, सोमेश्वर- रेखा आर्या, अल्मोड़ा- कैलाश शर्मा