Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

यूकेडी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की, 14 प्रत्याशी घोषित किए

देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज जारी कर दी है। उक्रांद ने बुधवार को 14 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अभी तक पार्टी कुल 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
उक्रांद की दूसरी सूची में यमुनोत्री से रमेश चंद्र रमोला, गंगोत्री से जसवीर सिंह असवाल, घनसाली से कमलदास, नरेंद्रनगर से सरदार सिंह पुंडीर, चकराता से रामानंद चौहान, विकासनगर से प्रीति थपलियाल, सहसपुर से गणेश प्रसाद काला, राजपुर रोड से बिल्लू वाल्मीकि, नैनीताल से ओमप्रकाश, रामनगर से राकेश चौहान, भीमताल से हरीश चंद्र राहुल, जागेश्वर से मनीष सिंह नेगी, हरिद्वार से आदेश कुमार मारवाडी व सल्ट से राकेश नाथ गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने की। इस मौके पर संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बीडी रतूड़ी मौजूद रहे।