Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

विधानसभा में सीएम व स्पीकर ने किया राज्यपाल का स्वागत

देहरादून, न्यूज़ आई। राज्यपाल अभिभाषण से पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) का स्वागत किया। उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा के प्रथम सत्र के पहले उपवेशन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) का विधानसभा परिसर, देहरादून में आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य मंत्री एवं विधायक मौजूद रहे। विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।