Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेडियम सभागार टनकपुर में आयोजित जनमिलन एवं जनसभा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को स्टेडियम सभागार टनकपुर में आयोजित जनमिलन एवं जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनता द्वारा दिए गए ज्ञापनों पर शीघ्र कार्रवाई होगी, हर किसी की समस्या का समाधान करना हमारा कर्तव्य है।  जनता की प्रत्येक आवश्यकताओं को पूर्ण करना ही सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा हमारा चंपावत आदर्श जिला बने इसके लिए सरकार विभिन्न विकास योजनाओं को जिले में शुरू करने वाली हैस इस क्षेत्र के लिए कई योजनाओं का प्रस्ताव भेजा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में कई नए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाकर एवं उसका विकास ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। केंद्रीय एवं राज्य सरकार उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना  जैसी तमाम योजनाएं चलाकर जनता तक हर सुविधा पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस दौरान वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष डी पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।