Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का 10वां सीजन जल्द होगा प्रसारित

(बॉलीवुड डेस्क)। छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का 10वां सीजन प्रसारित होने वाला है, जिसे लेकर डांस दीवानों में भारी उत्साह है। खास बात यह है कि टेलीविजन जगत की खूबसूरत व बोल्ड बेब निया शर्मा इस सीजन में अपनी खूबसूरती और डांस का तड़का लगाती दिखाई देंगी। उनके साथ-साथ फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान और अन्य कुछ जाने-पहचाने चेहरे भी इस बार पार्टिसिपेट करने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हिना खान और निया शर्मा उन कुछ सेलिब्रिटीज की लिस्ट में हैं, जिन्हें मेकर्स ने सबसे पहले एप्रोच किया। फिलहाल हिना के साथ अभी भी बातचीत फाइनल दौर में है तो निया की इस शो के लिए एंट्री पक्की हो चुकी है।वहीं, खबर है कि ‘झलक दिखला जा’ के लिए जजों के नाम पर भी मुहर लग चुकी है। इस सीजन में माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर जजों की कुर्सियां संभालेंगे। उम्मीद की जा रही है कि हर बार की तरह इस बार भी यह शो सुपर डुपर हिट होने वाला है।