Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

राष्ट्रपति का अपमान ये देश नहीं सहेग, कांग्रेस अध्यक्ष माफ़ी मांगे : सांसद राज्य सभा नरेश बंसल

दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू  पर की गई लिंग भेदी टिप्पणी पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने गहरी नाराजगी जताई है ।उन्होंने आज संसद भवन नई दिल्ली में साथी सांसदो संग देश की पहली महिला आदिवासी महामहिम राष्ट्रपति के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया । सासंद बंसल ने कहा कि राष्ट्रपति जी का अपमान ये देश नहीं सहेगा। यह जीभ फिसलना नही राष्ट्रपति का कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी द्वारा जानबूझकर किया अपमान था । उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी जी को आदिवासी समाज और महिलाओं के अपमान पर पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने इसे कांग्रेस की तुच्छ मानसिकता का परिचय बताया । सासंद बंसल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के सांसदो द्वारा संसद न चलने देने विपक्ष का चर्चा से भागना है ।उन्होंने इसे लोकतंत्र का हनन करार दिया ।