Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘‘गांववासी‘‘ की कुशल क्षेम जानी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल अस्पताल जाकर अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘‘गांववासी‘‘ की कुशल क्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की तथा मुख्यमंत्री ने श्री गांववासी के उपचार के सम्बन्ध में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दायित्वधारी श्रीमती सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थित आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रीमती बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती बलूनी के परिवारजनों से भी भेंट की।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग।