Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने चारों-धामों में कराई विशेष पूजा-अर्चना

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से चारों धामों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही श्री हेमकुंड साहिब में विशेष अरदास कराई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पूरे देश में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की ओर से प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर चारों धामों (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री जी) में विशेष पूजा अर्चना एवं महारुद्राभिषेक कराया गया। श्री हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब में भी इस अवसर पर विशेष अरदास का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रभु से  प्रधानमंत्री जी के सुदीर्घ जीवन, स्वस्थ जीवन और यशस्वी होने हेतु प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज देश-दुनिया मे भारत के मान में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी का विशेष लगाव है। आज उनके मार्ग-दर्शन में उत्तराखंड में विकास की तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम संकल्पित हैं।