Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में  NH -734 खंड के मुरादाबाद – ठाकुरद्वारा – काशीपुर, मुरादाबाद और काशीपुर बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन के कार्य को 2,006.82 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास के हाईवे से निश्चित रूप से उत्तराखण्ड में पर्यटन और उद्योगों के विकास को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में कनेक्टीवीटी में अभूतपूर्व काम हुआ है। जिसका लाभ भी राज्य को हो रहा है।