Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

ऑनलाइन सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाया जाएगा: मुख्य सचिव

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिससे विभिन्न विभागों की 427 ऑनलाइन सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने जा सके। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव ने सूचना प्रौद्योगिकी की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि ई-ऑफिस का प्रयोग भी अधिक से अधिक किया जाए। इससे पेपरलेस ऑफिस को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर क्षमता विकास को प्राथमिकता देने की जरूरत है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपणी सरकार ऐप को यूजर फ्रेंडली व स्मार्टफोन फ्रेंडली बनाया जाए। जिससे सभी लोग एप का प्रयोग आसानी से कर सकें।  उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से आमजन घर बैठे क्या कार्य करवा सकते हैं। इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने स्वान के माध्यम से निर्बाध कनेक्टिविटी को बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में 1246 टॉवर लगाए जाने पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों को टावर के लिए भूमि चिन्हीकरण के कार्य में तेजी जाने को कहा। उन्होंने आईटीडीए और बीएसएनएल को नेटवर्क की 100 प्रतिशत कवरेज के लिए मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।