Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

देहरादून में आयोजित होगा वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल

देहरादून, न्यूज़ आई : देहरादून में दो दिवसीय वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल 12 नवंबर से शुरू हो रहा है। होटल मधुबन में आयोजित इस लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) प्रातः 10 बजे करेंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करेंगे।
इस वैली ऑफ वर्ड्स में देश विदेश के साहित्यकार प्रतिभाग कर रहे हैं। इस आयोजन में राज्य सरकार के सूचना विभाग ने भी हिस्सेदारी कर इस माध्यम से देश और दुनिया तक उत्तराखंड की संस्कृति को पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।
कभी दून से ही इस वैली ऑफ वर्ड्स लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी और अब इसका छठा संस्करण आयोजित हो रहा है। इस लिटरेचर फेस्टिवल को देश में पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 100 लेखक प्रतिभाग करेंगे। 40 सत्र आयोजित होने के साथ 5 प्रदर्शनियां भी आयोजित होंगी, जबकि 12 पुस्तकों का भी विमोचन किया जायेगा। कई ग्रुप डिस्कशन भी इस अवसर पर आयोजित होंगे।
विशेष प्रमुख सचिव सूचना श्री अभिनव कुमार इस वैली ऑफ वर्ल्ड इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा फिल्म विकास परिषद के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की जानकारी देंगे।