Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति जी के आगमन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर ली जाए। अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति जी के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर सचिव श्री हरीश चन्द्र सेमवाल, प्रभारी सचिव श्री विनोद कुमार सुमन, डीआईजी गढ़वाल रेंज श्री करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री दिलीप सिंह कुंवर, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट तथा प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।