Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में किया प्रदर्शन, धामी सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कतरे हुए फूंका पुतला

देहरादून, न्यूज़ आई : वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बीच सड़क पर युवक के साथ हुई हाथापाई का वीडियो वायरल होते ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया। पार्टी ने इसे सीधे आम आदमी पर सत्ता का हमला बताया है। वहीं, बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया और धामी सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कतरे हुए पुतला फूंका। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के लिए एक बदनुमा दाग है, जहां सत्तारूढ़ दल के मंत्री आम जनता को कीड़े मकोड़े की तरह समझते हैं। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए माहरा ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इस तरह के कृत्य किसी भी सूरत में शोभा नहीं देते हैं। माहरा ने कहा कि प्रेमचंद्र अग्रवाल कोई सड़क छाप या ऐरा गेरा व्यक्ति नहीं हैं, वह विधानसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर रह चुके हैं। संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में शहरी विकास व वित्त मंत्री हैं। ऐसे में उनसे समाज के एक जिम्मेदार सुलझे हुए और परिपक्व बर्ताव की अपेक्षा की जाती है।