Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

केदारनाथ हेली सेवा के लिए फिर शुरू हुई बुकिंग, 11 मई की यात्रा के लिए बुक करा सकेंगे टिकट

देहरादून, न्यूज़ आई : केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग के लिए गुरुवार को फिर से आईआरसीटीसी का पोर्टल खुल गया है। तीर्थयात्री 11 मई की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।  बता दें कि बुधवार को हेली सेवा के लिए आठ से 10 मई तक टिकटों की बुकिंग की गई थी। बुकिंग मात्र 38 मिनट में ही फुल हो गई थी। इसमें कुल 663 टिकटों पर 1738 सीटों की बुकिंग की कई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने  बताया कि हेली सेवा का संचालन 25 अप्रैल से शुरू हुआ था। दो मई तक आठ एविएशन कंपनी की कुल 964 उड़ान की गई। जिसमें 5342 यात्री हेलिकॉप्टर से केदारनाथ गए। जबकि 5116 यात्री वापस आए हैं।

बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा।