Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

भाजपा ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को एक बार फिर दिया झटका

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को एक बार फिर झटका दिया है। पूर्व दायित्वधारी मनोहरलाल शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल बालियान समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, पार्षद, सहकारी समितियों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके साथ ही भाजपा का सदस्यता अभियान शुक्रवार को तीसरे चरण में प्रवेश कर गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आने वाले सभी जनों का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत को श्रेष्ठ बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी ने अतुलनीय कार्य किए हैं। उन्होंने महाजनसंपर्क अभियान समेत पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।