Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

कांवड़ियों के पैर धोकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई : कांवड़ मेले में विभिन्न राज्यों से शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कावड़ियों के पैर धोकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज राज्य में चौतरफा सड़कों का जाल बिछ रहा है। सरकार आस्था एवं विकास से सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, के कार्यों की भी सराहना की। कांवड़िये लगातार गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। बीते मंगलवार से कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई थी। पहले दिन हरिद्वार पहुंचे विभिन्न राज्यों के 1.10 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा था। दूसरे दिन 8.50 लाख कांवड़ियों ने गंगा जल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। दो दिन के अंदर 9.60 लाख कांवड़िये गंगाजल भर चुके हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र से लेकर पंतद्वीप स्थित कांवड़ मेला बाजार, रोड़ीबेलवाला में शिवभक्ताें की संख्या काफी नजर आई।