Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

हरिद्वार में अवैध मजार को हटाया गया, सीएम ने भी किया ट्वीट- ‘सफाई अभियान जारी’

हरिद्वार /देहरादून, न्यूज़ आई: हरिद्वार उत्तराखंड में भी सरकारी व जंगल की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई धार्मिक संरचना ढहाने की मुहिम जारी है। अवैध धर्म स्थलों पर चलाए जा रहे प्रशासनिक अभियान के तहत शनिवार को प्रशासनिक टीम ने कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला गांव में सरकारी विद्यालय में बनाई गयी अवैध मजार को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। प्रदेश में अवैध धार्मिक ढ़ांचों के खिलाफ मुहिम को लेकर राज्य के सीएम पुष्कर धामी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से मजार को ढहाने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा गया है।

कैप्शन में लिखा है- ‘सफाई अभियान जारी है। देवभूमि के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के क्रम में आज हरिद्वार में अवैध मजार को हटाया गया है।’