Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

बॉलीवुड फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन पहुंचे देहरादून

देहरादून, न्यूज़ आई : बॉलीवुड फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन आज रविवार को देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब ढाई बजे वह विशेष चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पर वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। चार्टर्ड विमान से निकलने के बाद प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो ली। इसके बाद ऋतिक अपने कुछ साथियों के साथ कार से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद दिखी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, वह देहरादून में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के सिलसिले में यहां आए हैं। ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के बाद वह आज ही विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे।