Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह विभागों में मिलेगी सीधे नौकरी

देहरादून, न्यूज़ आई : बॉक्सिंग और एथलेटिक्स सहित 32 खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पद पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह सरकारी विभागों में सीधे नौकरी मिलेगी। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनका भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। शासनादेश के मुताबिक खिलाड़ियों को 2000 से लेकर 5400 रुपये तक के वेतनमान की नौकरी खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग, वन विभाग, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में दी जाएगी। ओलंपिक गेम्स, पैरालंपिक गेम्स में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 5400 के वेतनमान के पद पर सीधे नौकरी दी जाएगी। वहीं विश्वकप, विश्व चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 5400 के वेतनमान पर, रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को 4800 के वेतनमान और कांस्य पदक विजेता व राष्ट्रीय एवं सैफ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को 2000 से 2800 के वेतनमान पर नौकरी मिलेगी।