Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

सीएम धामी ने प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ किया योग

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार  किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु सभी को नियमित दिनचर्या में योग एवं प्रातः काल भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया ।

इस दौरान मुंबई वासियों ने देवभूमि उत्तराखंड भ्रमण के अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रदेशवासियों के सरल व्यवहार एवं सत्कार की प्रशंसा की।