Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूनीफाईड मैट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक हुयी आयोजित

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में यूनीफाईड मैट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) के गठन पर चर्चा हुयी।

मुख्य सचिव ने एसपीवी की बैठकों में बस, विक्रम एवं शहर के अन्य यातायात वाहनों के प्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें शहर के ऐसे प्रबुद्धजन जो यातायात सुधारने में अच्छे सुझाव दे सकते हैं, उन्हें अवश्य शामिल किया जाए। उन्होंने कहा देहरादून के यातायात के साथ ही प्रदूषण स्तर में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। ई-व्हीकल और सीएनजी से संचालित वाहनों को बढ़ावा दिए जाने हेतु एक अच्छी पॉलिसी शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने यातायात की समस्या के लिए जंक्शन सुधार आदि पर लगातार कार्य किए जाने, नो पार्किंग में पार्किंग पर चालान आदि कार्यों को लगातार जारी रखने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, श्री एस.एन. पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी एवं उत्तराखंड मैट्रो रेल से श्री जितेन्द्र त्यागी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।