Breaking News
  • उत्तरकाशी के बड़कोट में ग्राउंड जीरो पर पहुँचे सीएम
  • सीएम धामी के निर्देशों का असर, बैठक को 24 घंटे बीतने से पहले सुधरने लगे हालात
  • सीएम धामी ने हरियाणा में चुनावी दौरे को छोड़ सीधे देहरादून स्थित सचिवालय में की उच्च स्तरीय बैठक
  • मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए दी शुभकामनाएं
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित गणमान्य बने कपाट खुलने के साक्षी

मुख्यमंत्री ने 400 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सीमांत जनपद चमोली को दी बड़ी सौगात

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 400 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सीमांत जनपद चमोली को बड़ी सौगात दी, मेला मैदान में आयोजित बेटी-ब्वारी आवा, उत्तराखंड तै अगनें बढ़ावा की थीम पर आधारित नंदा-गौरा महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने 400.38 करोड़ की 604 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगी। कहा, प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से भोजपत्र पर लिखाई का काम करने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है। कहा, चमोली में महिला स्वरोजगार के लिए 29 करोड़ का निवेश किया गया है, जबकि 53 करोड़ का ऋण महिला समूहों को वितरित किया गया है। कहा, प्रदेश में धर्मांतरण, लैंड जिहाद के साथ भ्रष्टाचार पर कार्रवाई हुई है। साथ ही यूसीसी बनाकर सभी लोगों को समान अधिकार देने का काम किया है। सीएम ने 97.11 करोड़ की लागत से 260 योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विभागों की जिला योजना, राज्य सेक्टर एवं केंद्र पोषित योजनाओं के तहत 34.61 करोड़ की 79 योजनाएं, कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 16.66 करोड़ की 66 योजनाएं और थराली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 45.84 करोड़ की 115 योजनाएं शामिल रहीं। साथ ही सीएम ने 303.27 करोड़ की 344 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें बदरीनाथ विस क्षेत्र की 210.11 करोड़ की 132 योजनाओं, कर्णप्रयाग विस क्षेत्र की 34.23 करोड़ की 89 योजनाओं और थराली विस क्षेत्र की 58.93 करोड़ की 123 योजनाएं शामिल थीं।

मुख्यमंत्री ने गौचर में कई क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। मत्स्य पालन करने वाली कर्णप्रयाग की लीला देवी और गैरसैंण की सीता देवी, हस्तशिल्प में चमोली की सुनीता देवी, जोशीमठ की रुक्मणी देवी के साथ ही होमस्टे के लिए दशोली की पूजा को सम्मानित किया। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम कर रही गोपेश्वर की चंद्रकला तिवारी, मीना तिवारी और शशि देवली को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत दुआ की राजेश्वरी देवी, कुसुम देवी और यशोदा देवी तथा अटल आवास योजना के तहत ग्राम सूकी सुराईथोटा की नंदी देवी एवं ग्राम तोलमा सुराईथोटा की सरिता देवी को आवास की चाभियां दीं। वहीं, नौटी की नीमा मैठाणी को उत्कृष्ट कृषि कार्य के लिए 25 हजार का चेक और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवक मंगल दल बूरा, लुणतरा एवं वादुक को 75-75 हजार रुपये और महिला मंगल दल आला जोखना को 37,500 हजार रुपये का चेक दिया।