Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

मुख्यमंत्री धामी ने जताया हर्ष, बोले रामनगरी में सबसे पहले बनाएंगे राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

देहरादून, न्यूज़ आई : अयोध्या राम जन्मभूमि में उत्तराखंड राज्य अतिथि गृह के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अयोध्या में आवंटित भूमि से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही उत्तराखंड सरकार ने भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है. इस प्रक्रिया के बाद उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने अयोध्या में राज्य अतिथि गृह के निर्माण के लिए भूमि की रजिस्ट्री संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली है.

अयोध्या में भूमि की रजिस्ट्री प्रक्रिया संपन्न होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे के अनुसार जल्द से जल्द रामनगरी अयोध्या में राज्य अतिथि गृह का निर्माण करेगी. ताकि, उत्तराखंड से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को रुकने की उचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके. उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने अयोध्या में उत्तराखंड भवन के निर्माण के लिए 5253.30 वर्ग मीटर भूमि आवंटित किया था. जो राम मंदिर से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बाबत घोषणा किया था कि राज्य सरकार अयोध्या में राज्य अतिथि गृह का निर्माण करेगी. ताकि, उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को अयोध्या में ठहरने में सहूलियत मिल सके. अयोध्या में भूमि खरीद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 32 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए थे.