Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

सीएम धामी ने कैलाश चंद्र गहतोड़ी के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को काशीपुर पहुंचकर चंपावत के पूर्व विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष दिवंगत कैलाश चंद्र गहतोड़ी के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की. सीएम धामी ने कहा की स्व. कैलाश ने अपने कार्यों से समाज में एक अलग जगह बनाई, राजनीतिक जीवन में कैलाश दा कर्मठता के सशक्त प्रतीक थे। उनके लिए जनसेवा हमेशा सर्वोपरि रहा, गरीब और जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग देने के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कैलाश दा के सपनों को पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। इस दौरान सीएम धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं.