Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

एम्स दिल्ली पहुंचकर बिनस हादसे के घायलों का हाल जाना

देहरादून, न्यूज़ आई : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एम्स दिल्ली पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में वनाग्नि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए प्रांतीय सशस्त्र बल के जवान कुंदन सिंह नेगी, दिहाड़ी मजदूर कैलाश भट्ट और वाहन चालक भगवत सिंह भोज का हालचाल जाना। सीएम धामी ने घायलों के उपचार के संबंध में एम्स के निदेशक से बात की और घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।