Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्तमुनि में मुख्यमंत्री की घोषणा पर सहमति

देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्तमुनि में आयोजित रक्षाबंधन जन-मिलन कार्यकम एवं ऊखीमठ में जनता मिलन कार्यक्रम संबोधन के दौरान की गई घोषणा के तहत विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग में 01 कि०मी० में क्षतिग्रस्त लगभग 150 मीटर भाग का सुरक्षात्मक कार्योपरान्त पुनर्निर्माण किये जाने का कार्य लोक निर्माण विभाग को तथा मणज में आईटी खोलने हेतु तकनीकी शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाये जाने की कार्यवाही शहरी विकास विभाग द्वारा की जाएगी, तुंगनाथ महोत्सव मक्कू को जिला स्तरीय मेला घोषित किये जाने हेतु संस्कृति विभाग को निर्देशित किया गया है, मयाली वसुकेदार गुप्तकाशी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं हाट मिक्स कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने, गुप्तकाशी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने का कार्य चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जाने, घोड़े खच्चरों की अचानक मृत्यु होने पर दाह किये जाने हेतु अथवा दफनाये जाने की व्यवस्था पशुपालन विभाग द्वारा किये जाने तथा महर्षि अगस्त्यमुनि जी के मंदिर का सौन्दर्यीकरण धर्मस्व विभाग द्वारा किये जाने की सहमति मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई है।