Breaking News
  • यात्रा मार्ग पर बड़े स्तर पर सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था
  • पूरे प्रदेश में लागू होगी “मनी बैक” प्लास्टिक योजना
  • सीएम धामी के सख्त निर्देश—कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल
  • गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से किया प्रतिभाग

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के विभिन्न विभागों को आज 1094 जूनियर इंजीनियर मिल गए हैं। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई और पंचायती राज विभाग के लिए चयनित जूनियर इंजीनियरों  को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सीएम धामी वर्चुअल जुड़े। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। सीएम धामी ने युवाओं से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि आज आपके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। अपने माता-पिता गुरू और ईश्वर की कृपा से सभी को देवभूमि की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। ज्ञान, विज्ञान और तकनीक का जिस तेजी से विस्तार हो रहा है, उस हिसाब से नियमित अपडेट रहें। सीएम ने कहा कि राज्य में पिछले तीन सालों में सरकारी विभागों में 17 हजार से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं। चार जुलाई 2021 को शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट में हमने निर्णय लिया कि राज्य के सभी रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभी अनेक भर्ती परीक्षाएं गतिमान हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में 1094 नए कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होने से कार्यों में और तेजी आएगी। सेवा के दौरान अनेक लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी सकुशलता से जन समस्याओं का समाधान करेंगे और प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।