Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा खेल आरक्षण का लाभ- मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित आठवें राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का रविवार को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पर्वतारोही अमीषा चौहान को 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दियाा गया। अमीषा अगले साल छह से 14 जनवरी तक यूरोप के स्लोवाकिया में आयोजित होने वाले डेफ ओलंपिक में स्कीइंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। इसमें प्रतिभाग करने वाली अमीषा देश की एकमात्र खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 27वीं नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सोनिया को दो लाख और 22वीं नेशनल फेडरेशन जूनियर अंडर-20 कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले राहुल सरनालिया को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। युवा कल्याण निदेशालय में आयोजित महाकुंभ के उद्घाटन समारोह की शुरुआत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून के प्रतिभागियों के मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत की चैंपियन खिलाड़ी मीनाक्षी सिंह को मशाल सौंपी और सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।

सीएम धामी ने कहा कि लड़कों से ज्यादा लड़कियों की सक्रिय भागीदारी देखकर बेहद खुशी हुई जो आज के दौर में महिलाओं के सशक्तीकरण को दर्शाता है। यह आयोजन एक बड़ा अवसर है, जो पूरे राज्य से प्रतिभागियों को एक साथ लाता है। साथ ही विभिन्न खेलों में प्रतिभा और कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। बताया कि इस वर्ष विजेता एथलीटों को 11 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग के निदेशक प्रशांत आर्या, अपर निदेशक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।