Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

प्रदेश में पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो, सीएम व आयुष मंत्री ने किया शुभारंभ

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में पहली बार हो रहे विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का आयोजन हो रहा है। देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित हो रहे सम्मेलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव सम्मेलन ने शुभारंभ किया। सम्मेलन के लिए देश विदेश से आयुर्वेद विशेषज्ञ उत्तराखंड पहुंचे हैं। चार दिन तक चलने में सम्मेलन में आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा आयुर्वेद विशेषज्ञ 600 शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो में तीन दिन इंटरनेशनल असेंबली का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के स्तर पर विदेशों में स्थापित आयुष चेयर के प्रतिनिधि इस असेंबली में आयुर्वेद पर विचार-विमर्श करेंगे। इसका मकसद दुनिया के तमाम देशों में आयुर्वेद के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए रणनीति तैयार की जा सके। 12 से 14 दिसंबर तक हर दिन असेंबली का कार्यक्रम रखा गया है। प्रमुख रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, कनाडा, नीदरलैंड, पुर्तगाल सिंगापुर जैसे देशों में स्थापित आयुष चेयर के डेलीगेट्स असेंबली का हिस्सा होंगे। विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के लिए 6500 से अधिक डेलीगेट्स ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा आयुर्वेद फार्मा कंपनियों की ओर से 300 स्टॉल पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। एक्सपो में आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 12 आयुष क्लीनिक भी संचालित होंगी।