Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस्तीफे का ऐलान किया. इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल काफी भावुक हुये. रोते हुए प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया. इसके साथ ही प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने आप को राज्य आंदोलनकारी बताया. इस्तीफे के ऐलान के बाद प्रेमचंद अग्रवाल सीएम धामी से मिलने पहुंचे. जहां उन्होंने सीएम धामी को अपना इस्तीफा सौंपा. इसके बाद सरकारी गाड़ी छोड़ निजी वाहन से प्रेमचंद अग्रवाल वापस अपने आवास लौट गये. इससे पहले प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कहा मैं राज्य आंदोलकारी रहा हूं. उन्होंने कहा मुझे टारेगट किया जा रहा है.मेरी बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया. प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा उनकी सरकार विकास का काम कर रही है. वे हमेशा राज्य के विकास को लेकर काम करते हैं.