जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों का स्केच जारी
देहरादून, न्यूज़ आई : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को अंजाम देने वाले दो आतंकियों का स्केच बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को धरपकड़ के लिए व्यापक तलाशी अभियान छेड़ रखा है. कहा जा रहा है कि आतंकी हमले में तीन से पांच आतंकी शामिल बताए जाते हैं, जबकि कुछ अन्य स्थानीय लोगों ने मददगार की भूमिका निभाई थी. लश्कर ए तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (The Resistance Front) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार से श्रीनगर में डेरा डाले हैं. उन्हें लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठकें की थीं. वो बुधवार को पहलगाम की बैसरन घाटी पहुंचे, जहां आतंकियों ने कत्लेआम मचाया था.
हमले में बच निकले लोगों ने बताया है कि आतंकियों ने न केवल पर्यटकों के नाम पूछे.महिलाओं-बच्चों से पुरुषों को अलग किया. उनसे कुरान की आयतें सुनाने को कहा. साथ ही आधार कार्ड भी चेक किए. खुले घास के मैदान में आतंकियों ने रिसॉर्ट में ठहरे या बाहर मौज मस्ती कर रहे टूरिस्टों को घेर लिया. उनके पास भागने का कोई मौका नहीं था. रिसॉर्ट से बाहर निकलने का एक छोटा सा गेट था. हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने इस पूरे खूनखराबे की वीडियोग्राफी भी की. सूत्रों का कहना है कि हमलावर पूरी तैयारी से आए थे. उनके पास एके-47, एके 56 और एम4 असॉल्ट रायफल जैसे घातक स्वचालित हथियार थे, जिनसे कुछ सेकेंडों 30 तक गोलियां बरसाई जा सकती हैं. सूत्रों ने यह भी बताया है कि आतंकी हमले में छह से आठ तक आतंकवादी शामिल हो सकते हैं. इनमें से कुछ ने हमला किया और बाकी ने निगरानी करने और फिर वहां से हमलावरों के भागने में मदद की.
