Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारी जोरों पर

देहरादून, न्यूज़ आई : गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारी जोरों पर हैं। उद्धव, कुबेर, शंकराचार्य और गुरुड की डोली बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। मंदिर के कपाट कल सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मंदिर को 40 कुंतल फूलों से सजाया गया है।
वहीं धाम में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी नृसिंह मंदिर से रवाना हुए और दोपहर दो बजे योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचे। इस दौरान जय बदरीविशाल के उद्घोष और मांगल गीतों से ज्योतिर्मठ नगरी गुंजायमान हो उठी।